होली में यात्रियों की होने वाली भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने गोरखपुर से शालीमार के बीच एक फेरे के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन में यात्रा करने वालों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
02883 शालीमार-गोरखपुर होली स्पेशल 16 मार्च को शालीमार से रात 8.20 बजे चलकर दूसरे गोरखपुर शाम 5.20 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 02884 गोरखपुर-शालीमार होली स्पेशल 20 मार्च को गोरखपुर से दोपहर 1.15 बजे चलकर दूसरे दिन शालीमार 9.30 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय एवं द्वितीय श्रेणी के 1-1, साधारण द्वितीय श्रेणी, साधारण द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 06 तथा एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 14 कोच लगाए जाएंगे।
मदन महल स्टेशन पर नहीं रुकेगी एलटीटी एक्सप्रेस
पश्चिम मध्य रेलवे के मदन महल स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉक कार्य किए जाने के कारण 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, मदन महल स्टेशन पर 15 से 17 मार्च तक अस्थायी रूप से नहीं रुकेगी।