फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: खेत की रखवाली कर रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, ग्रामीणों ने पीटकर किया पुलिस के हवाले

Thu, 19 May 2022 12:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मुख्य आरोपित की पिटाई कर पुलिस को सौंपा, खजनी इलाके में हुई घटना, मां की तहरीर पर एक नामजद समेत चार पर केस ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को खेत की रखवाली कर रही 18 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि विनय यादव ने अपने तीन साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। युवती के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने विनय को दबोच लिया और पिटाई कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। गंभीर हालत में उसे पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, पुलिस ने तहरीर के आधार पर विनय समेत चार अज्ञात पर सामूहिक दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, युवती की मां ने तहरीर में लिखा कि परिवार सब्जी बेचने का काम करता है। बुधवार को घर पर पूजा था। पति मजदूरी पर चले गए थे। घर के लोग पूजा कर रहे थे। बेटी को उन्होंने सब्जी के खेत की रखवाली के लिए भेजा था। इसी दौरान विनय यादव तीन साथियों के साथ आया और दुष्कर्म कर दिया।

युवती के शोर मचाने पर उनके देवर आ गए, जिसके बाद आरोपी भागने लगे। मुख्य आरोपी को पकड़कर ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तहरीर पर तत्काल केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


अधिकारियों के संज्ञान में आने पर सक्रिय हुई पुलिस
सुबह नौ बजे के करीब हुई घटना को खजनी पुलिस छिपाती रही। लेकिन, जब मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो दोपहर करीब दो बजे सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने जिस आरोपी को पकड़कर पीटा था, उसे इलाज के लिए भेजा और पीड़िता को भी मेडिकल जांच के लिए भेजा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें