फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: डांस करने के लिए जमकर हुई मारपीट, दुल्हन के पिता समेत पांच घायल

Thu, 19 May 2022 11:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

दुल्हन की बुआ सुदर्शनी को ईंट का टुकड़ा लगने से आंख के पास गहरी चोट लगी, जिसमें आठ टांके लगाए गए हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी सन्नी निषाद को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के जैनपुर गांव में मंगलवार रात डीजे पर मनपसंद गाने पर डांस करने के लिए मारपीट हो गई। घराती-बराती आपस में भिड़ गए, जिसमें दूल्हा के पिता व प्रधान समेत पांच लोगों का सिर फट गया।
विज्ञापन


मारपीट देख स्टेज पर दुल्हन बेहोश हो गई थी। पानी का छींटा मारने पर होश में आई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर मामला शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी की गईं। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, जंगल डुमरी नंबर दो निवासी श्रवण साहनी की शादी जैनपुर निवासी रामभवन की बेटी सोनम से तय हुई थी। मंगलवार रात बरात गई। स्टेज पर जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था, उधर आर्केस्ट्रा में नर्तकी डांस कर रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान जंगल डुमरी नंबर एक के कुछ युवक मनपसंद गाना गाने के लिए नर्तकी पर दबाव बनाने लगे। इसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया और मारपीट हो गई। मारपीट में दुल्हन के पिता रामभवन, दूल्हे के मौसेरे भाई युवराज, रिश्तेदार व्यासमुनि, जंगल डुमरी नंबर दो के प्रधान सिद्धू पासवान व परशुराम का सिर फट गया।

वहीं, दुल्हन की बुआ सुदर्शनी को ईंट का टुकड़ा लगने से आंख के पास गहरी चोट लगी, जिसमें आठ टांके लगाए गए हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी सन्नी निषाद को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें