मोहित सक्सेना के मुताबिक सबसे बड़ी चुनौती अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती करवाने की होती है। माता-पिता के साथ परिवार के दूसरे सदस्य भर्ती के नाम पर हाथ खड़े कर देते हैं। समझा-बुझाकर किसी तरह भर्ती कराया जाता है। अब तक 13 बच्चे भर्ती कराए जा चुके हैं। सभी स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
एनआरसी में यह हैं सुविधाएं
- बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित सेंटर की सुविधाएं निशुल्क
- बच्चे व उसके केयर टेकर के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था
- बच्चों को सुबह, शाम दूध के साथ अंडा दिया जाता है। देखभाल की अच्छी व्यवस्था है
- जो अभिभावक बच्चे के साथ रहते हैं, उनके खाते में प्रतिदिन 100 रुपये भेजे जाते हैं
- बच्चों को एनआरसी ले जाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 50 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलती है