फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: एमएमएमयूटी काउंसिलिंग का परिणाम घोषित, चयनित अभ्यर्थी 21 तक जमा करा दें शुल्क

Wed, 20 Oct 2021 03:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

प्रथम चरण की काउंसिलिंग में बीबीए पाठ्यक्रम की 75 सीटों पर सभी अभ्यर्थियों का चयन हुआ। एमबीए पाठ्यक्रम में उपलब्ध 75 सीटों के सापेक्ष 75 अभ्यर्थी, एमसीए पाठ्यक्रम में सभी 75 सीटों पर अभ्यर्थी, बीफार्मा पाठ्यक्रम में कुल 75 सीटों पर 75 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए हुई काउंसिलिंग के प्रथम चरण का परिणाम घोषित कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित यूपीसीईटी-2021 प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण हुए इन अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के बाद सीटें आवंटित कर दी गई हैं।

विज्ञापन


प्रथम चरण की काउंसिलिंग में बीबीए पाठ्यक्रम की 75 सीटों पर सभी अभ्यर्थियों का चयन हुआ। एमबीए पाठ्यक्रम में उपलब्ध 75 सीटों के सापेक्ष 75 अभ्यर्थी, एमसीए पाठ्यक्रम में सभी 75 सीटों पर अभ्यर्थी, बीफार्मा पाठ्यक्रम में कुल 75 सीटों पर 75 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। बीटेक (लेटरल इंट्री) पाठ्यक्रम में उपलब्ध सभी 90 सीटों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।

एमटेक प्रथम वर्ष के सभी ब्रांच और एमएससी पाठ्यक्रम के सभी विभागों में सीटों का आवंटन किया गया। जिन अभ्यर्थियों को प्रथम चरण में सीटों का आवंटन किया गया है उनको बृहस्पतिवार तक चालीस हजार रुपये ऑनलाइन जमा कर सीट आरक्षित (कंफर्म) करानी होगी। समय सीमा के भीतर शुल्क नहीं जमा कराने पर आवंटित सीट निरस्त कर दी जाएगी। जो सीटें रिक्त होंगी उनका आवंटन दूसरे चरण में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें