गोरखपुर में भाजपा की क्षेत्रीय, जिला और महानगर इकाई की तरफ से शनिवार को साधु-संतों को सम्मानित किया गया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का आशीर्वाद भी मांगा है। भाजपा की इस पहल का साधु-संतों ने खुले मन से तारीफ की और मिशन 2022 में सफलता का आशीर्वाद दिया। भाजपाइयों ने संत रविदास मंदिर, जटाशंकर गुरुद्वारा जाकर सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया है।
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता शनिवार को मठ-मंदिर गए। प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता और क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह की अगुवाई में गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह सैंथवार, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ला ने भी अभिनंदन किया।
इससे पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष ने महादेव झारखंडी मंदिर में साधु संतों का अभिनंदन किया। यहां मनोनीत पार्षद जुगनू सिंह, प्रदीप शुक्ला, मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, अंबिकेश दुबे ने भी साधु -संतों का अभिनंदन करके आशीर्वाद लिया। बेतियाहाता स्थित हनुमान मंदिर, गोरखनाथ स्थित हनुमान मंदिर, हट्टी माई मंदिर के भी साधु संतों का सम्मान किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ सतेंद्र सिन्हा, विश्वजीतांशु सिंह आशु, महामंत्री ब्रजेश मणि मिश्र, रणविजय सिंह, अजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अनूप कुमार गुप्ता ने शनिवार को श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर जटाशंकर जाकर भगवान विश्वकर्मा का हवन पूजन किया। साथ ही विश्वकर्मा मंदिर के महामंत्री बाबूलाल शर्मा को सम्मानित किया।मंदिर के कोषाध्यक्ष इंजीनियर राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा ने भोग प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर दयानंद शर्मा ओम प्रकाश शर्मा इंद्रमणि उपाध्याय साकेत सिंह आनंद अग्रहरि सूर्य प्रकाश सिंह रवि शर्मा महेश गौर अजय आजाद तेजू विश्वकर्मा विनोद ठाकुर मौजूद रहे।
महानगर इकाई ने 45 मठ-मंदिरों में दस्तक दिया
भाजपा की महानगर इकाई की तरफ से 45 मठ, मंदिरों के साधु-संतों को अंग वस्त्र, माला, श्रीफल व मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया। प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री ने भी गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ का पूजन किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव, रणविजय शाही, सत्यपाल सिंह, वैद्य अरुण श्रीवास्तव, दयानंद शर्मा, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता, शशिकांत सिंह, अच्युतानंद शाही, राजकुमार सिंह, देवेश श्रीवास्तव, निर्मला देवी,मनोज सिंह, जैन मंदिर राजीव रंजन अग्रवाल, डॉक्टर सुनील त्रिपाठी, राहुल गिरी, ओम प्रकाश शर्मा, अरविंद तिवारी, गौरव तिवारी, वीरेंद्र पांडे, प्राण तिवारी, राधेश्याम श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, अनुपमा पांडे, तोशिबा आनंद, इंद्रमणि उपाध्याय, जगनैन सिंह नीटू, रानी दीपक चौहान, आनंदी प्रियपाठक, पियूष मिश्रा ,समीर श्रीवास्तव व चंदन आर्य भी अलग-अलग मठ मंदिरों में गए।