फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: लापता किशोरी का नदी में मिला शव, सुसाइड नोट में लिखा- 'सॉरी, मैं जान देने जा रही हूं'

Fri, 04 Feb 2022 02:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कॉपी में मिला सुसाइड नोट, हैंडराइटिंग एक्सपर्ट करेंगे किशोरी की लिखावट से मिलान।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके में एक गांव से पांच दिन से लापता 17 साल की एक किशोरी का शव बृहस्पतिवार को चंदा घाट पर राप्ती नदी में उतराता मिला। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले, लिहाजा अब मौत का कारण जानने का दारोमदार पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर है।

विज्ञापन


पुलिस को किशोरी के घर से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें लिखा है- सॉरी, मैं जान देने जा रही हूं। पुलिस ने इस मामले में एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का केस दर्ज किया था। घरवालों के आरोप पर युवक को हिरासत में लेकर पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, 29 जनवरी को एक किशोरी लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद जब नहीं मिली तो उसकी मां ने 30 जनवरी 2022 को राहुल शर्मा नाम के युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया था। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी।
विज्ञापन


राहुल को पुलिस थाने भी लाई थी, लेकिन पूछताछ में कोई साक्ष्य नहीं मिलने पर छोड़ दिया था। इसी बीच बृहस्पतिवार को किशोरी का शव नदी में उतराता मिल गया। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान किशोरी की कॉपी से मिले सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

चार फरवरी को राहुल को जाना था विदेश

आरोपी राहुल को 4 फरवरी 2022 को विदेश जाना था। लेकिन, किशोरी उसे विदेश जाने से मना कर रही थी। इंस्पेक्टर खोराबार नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवक हिरासत में है। दोनों काफी समय से प्रेम के रिश्ते से जुड़े थे। उन्होंने बताया कि परिवारीजनों को किशोरी के घर से जाने के एक दिन बाद ही सुसाइड नोट मिल गया था, लेकिन उन्होंने पुलिस को नहीं बताया। जबकि, परिवारीजनों का कहना है कि सुसाइड नोट के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें