फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: यूपी-बिहार के कई बड़े लोगों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इस बदमाश ने किए कई खुलासे

Sat, 07 Aug 2021 05:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

22 जुलाई की रात कुख्यात मुन्ना मिश्रा को एके-47 के साथ यूपी पुलिस के सहयोग से बिहार एसटीएफ और गोपालगंज पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में जिले से पकड़ा था। पुलिस को यह जानकारी मिल रही थी कि मुन्ना के पास और भी अत्याधुनिक हथियार हो सकते हैं।
विज्ञापन
माफिया मुन्ना मिश्रा। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जेल में बंद कुख्यात अपराधी मुन्ना मिश्रा को कटया पुलिस ने 48 घंटे की रिमांड पर लिया है। कटया थाने में मुन्ना से गोपालगंज के एसपी ने एके-47 समेत उस पर चल रहे 48 वारदातों के संबंध में पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान मुन्ना ने कई अहम खुलासे किए हैं।
विज्ञापन


इससे यूपी-बिहार के कई बड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हालांकि पुलिस इस संबंध में कुछ भी बताने से बच रही है। हालांकि पूछताछ से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई की रणनीति बनाने में जुट गई है।  

22 जुलाई की रात कुख्यात मुन्ना मिश्रा को एके-47 के साथ यूपी पुलिस के सहयोग से बिहार एसटीएफ और गोपालगंज पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में जिले से पकड़ा था। पुलिस को यह जानकारी मिल रही थी कि मुन्ना के पास और भी अत्याधुनिक हथियार हो सकते हैं। कारण कि वारदातों में एके-47 के अलावा अन्य आधुनिक हथियारों का भी इस्तेमाल हुआ था। इसके साक्ष्य पुलिस को मिले हैं।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस मुन्ना को कटया थाने लाई। थाने पर गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार कटया थाना भी पहुंचे और मुन्ना से कई सवाल किए। एसपी ने बताया कि मुन्ना मिश्रा के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों और बरामद हथियार को लेकर उसके दिए गए बयान को लेकर पुलिस संतुष्ट नहीं थी। इसे लेकर उसे 48 घंटे के लिए रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें