फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: गोरखपुर में व्यापारी की पत्नी की मौत, मृतक के पिता का आरोप- गला दबाकर मारा, फिर छत से फेंका

Wed, 25 May 2022 12:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पति बोला-छत से गिरने से मौत हुई, वहीं पिता बोले- गला दबाकर मारा, फिर छत से फेंक दिया। कोतवाली के खूनीपुर में घटना हुई है, पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के कोतवाली इलाके के खूनीपुर में व्यापारी की पत्नी की सोमवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति का कहना है कि छत से गिरने से मौत हुई है। उधर, महिला के पिता ने गला दबाकर हत्या करके छत से फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खूनीपुर निवासी अंकित तुलस्यान साहबगंज में किराना का कारोबार करते हैं। 24 जून 2021 को अंकित की शादी सिद्धार्थनगर जिले के ढेबरुआ थानाक्षेत्र स्थित बढ़नी निवासी प्रीति गोयल से हुई थी।

सोमवार रात नौ बजे अंकित के परिजनों ने प्रीति के पिता को बताया कि छत से गिरने से प्रीति घायल हो गई है। उसे नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। मंगलवार सुबह पिता कैलाश नर्सिंगहोम पहुंचे तो प्रीति की मौत होने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


पिता का आरोप है कि दहेज के लिए गला दबाकर हत्या कर बेटी को छत से फेंका गया है। पिता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर कोतवाली कल्याण सिंह सागर का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें