फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्चेंट नेवी कर्मचारी हत्याकांड: घर में ही छिपा है हत्या का राज, घरवालों ने बदला बयान

Fri, 15 Sep 2023 12:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ब्लैक स्पाॅट आया है, जिससे साफ हो गया है कि गोली सटाकर मारी गई है। पुलिस गहनता से एक-एक पहलु पर जांच कर रही है। परिजनों ने अब कमरे में गोली लगने की बात कही है। पुलिस जल्द घटना से पर्दा उठा देगी।
विज्ञापन
खोराबार में मृत मर्चेंट नेवी कर्मचारी राकेश सिंह के परिजनों से मिलते सांसद व विधायक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में खोराबार इलाके के मदरहा में मर्चेंट नेवी कर्मचारी राकेश सिंह की हत्या की गुत्थी उलझ गई है। घर के बाहर गोली लगने के बाद राकेश के कमरे में आने की बात कहने वाले परिजनों ने अपना बयान बदल दिया है। अब पिता का कहना है कि राकेश उनके साथ कमरे में सो रहा था। इसी दौरान वारदात हुई, लेकिन न तो उन्होंने किसी को घर में आते देखा और न ही जाते। मौके से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पिस्टल बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कनपटी पर ब्लैक स्पॉट होने की वजह से साफ हो गया है कि सटाकर गोली मारी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर पुलिस खुदकुशी की आशंका भी जता रही है। बताया जा रहा है कि 16 माह पहले राकेश के भाई अखिलेश ने भी अवसाद में आकर खुदकुशी कर ली थी।

जानकारी के मुताबिक, होमगार्ड कमांडेंट के पद से सेवानिवृत्त अवध नारायण सिंह का बेटा राकेश सिंह लखनऊ में मर्चेंट नेवी में कर्मचारी था। वह सोमवार को घर से निकल गया था। पिता से एक लाख रुपये लेकर निकले राकेश ने कालिका होटल में खाना खाया और फिर दोस्तों के साथ नेपाल चला गया था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: रेलवे अफसर रिश्वतखारी कांड: जोशी का क्या बोलें...यहां तो पूरी दाल ही काली निकली
 

पुलिस के मुताबिक, वहां पर कैसीनों में भी गया था, फिर बुधवार की रात घर लौट आया। उसने एक परिचित से शराब मंगाई और छत पर ले जाकर सेवन किया। पुलिस ने छत से शराब की बोतल और एक गिलास बरामद किया है। इस वजह से पुलिस को इस बात का यकीन है कि वहां पर अकेले ही था। फिर वह पिता के पास आकर सो गया था। पिता की नींद तब खुली है, जब उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी।

पुलिस को पिता ने बताया था कि घर के बाहर गोली मारी गई है, लेकिन वहां खून के निशान नहीं थे। इसके बाद एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई बृहस्पतिवार की सुबह खुद घटनास्थल की जांच करने पहुंचे। पूछताछ में पिता ने अपना बयान बदल दिया और घर के अंदर कमरे में गोली मारने की बात कही। किसने गोली मारी के सवाल पर वह जानकारी न होने की बात कह रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में खून माफिया: लिट्टी-चोखा वाला लाता था डोनर, जरूरतमंद से मिलवाते थे कर्मचारी

उधर, पुलिस ने जिन तीन दोस्तों के घटना में शामिल होने की जानकारी दी गई थी, उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सभी अपने घर पर सोते हुए मिले हैं, जो घटना में शामिल होने के बाद आमतौर पर संभव नहीं है।
 
विज्ञापन

सांसद, विधायक ने परिजनों को सांत्वना दी

सदर सांसद रवि किशन शुक्ल, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह व ब्लॉक प्रमुख शिव प्रसाद जायसवाल बृहस्पतिवार को खोराबार निवासी मृतक राकेश सिंह के घर पहुंचकर उनके परिवार को सांत्वना दी। विधायक व सांसद ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया और कहा कि दुखद घड़ी में आपके साथ हैं। मौके पर मौजूद थाना प्रभारी जयंत कुमार सिंह को न्याय दिलाने के लिए कहा। इस दौरान विधायक के प्रतिनिधि प्रभा शंकर तिवारी, वैभव अग्रहरि, अवधबिहारी कसौधन, सुनीता पासवान,चंदन जयसवाल, अरुण राय, संतोष सिंह आदि भाजपाकार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: असलहे के शौकीन...अब लाइसेंस के लिए दूसरे जिलों में किराएदार बनकर कर रहे आवेदन

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ब्लैक स्पाॅट आया है, जिससे साफ हो गया है कि गोली सटाकर मारी गई है। पुलिस गहनता से एक-एक पहलु पर जांच कर रही है। परिजनों ने अब कमरे में गोली लगने की बात कही है। पुलिस जल्द घटना से पर्दा उठा देगी।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें