कुशीनगर जिले में गुरुवार को रामकोला-पडरौना एक लग्जरी कार अचालक धू-धूकर जल उठी। आग के शोले में तब्दील हुई इस कार को राहगीर देखते ही रह गए। अग्निशमन दस्ते ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के हरदिया निवासी सेतभान मिश्र के पुत्र अभिषेक मिश्र रामकोला के रास्ते कार से पडरौना आ रहे थे। कार में अकेले सवार थे। दोपहर लगभग 12 बजे मेंहदीगंज चौराहे पर कार खड़ी कर किसी कार्य से चले गए। उधर से लौटकर कार में बैठे तो अंदर से धुंआ निकलते देखा।
उन्होंने कार का बोनट खोलने की कोशिश की, लेकिन नहीं खुला। उसके बाद कार से धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगे। साथ ही उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इसकी जानकारी अग्निशमन दस्ते को बताया। तब तक कार में आग लग चुकी थी। अभिषेक ने कार से निकलकर अपनी जान बचाई।