फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: विवाहिता की मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 31 Jul 2021 10:37 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पति ने आरोप को बताया गलत, कहा बीमारी से हुई मौत।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के उरुवा थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव में 24 वर्षीय विवाहिता की शुक्रवार को मौत हो गई। मौत के बाद महिला के भाई ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। वहीं पति ने मौत की वजह बीमारी बताई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गोला थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी पूजा (24) की शादी चार वर्ष पूर्व उरुवा थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी उपेंद्र के साथ हुई थी। 

ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि पूजा की तबीयत खराब होने पर उन्हें गुरुवार की रात करीब एक बजे गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पूजा के भाई रवि का आरोप है कि ससुराल के लोगों ने प्रताड़ित कर पूजा की हत्या कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें