फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

Thu, 07 Oct 2021 05:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

साधना (24) की शादी 30 मई को रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर लेहड़ा टोला निवासी रघुनाथ साहनी के बेटे सुनील साहनी से हुई थी। परिजनों के अनुसार, गुरुवार की देर सुबह तक साधना का दरवाजा नहीं खुला तो लोग हैरान हो गए।
विज्ञापन
इनसेंट में मृतक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के फतेहपुर लेहड़ा टोला में बंद कमरे में फंदे से लटका नवविवाहिता का शव मिला। पांच माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ने तहरीर देकर ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के भरकक्षा गांव के शंकर साहनी की बेटी साधना (24) की शादी 30 मई को रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर लेहड़ा टोला निवासी रघुनाथ साहनी के बेटे सुनील साहनी से हुई थी। परिजनों के अनुसार, गुरुवार की देर सुबह तक साधना का दरवाजा नहीं खुला तो लोग हैरान हो गए।

दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस को शव बेड पर मिला। विवाहिता के गले पर निशान थे। मृतका का पति दो माह पूर्व कमाने चेन्नई गया हुआ है। साधना के भाई उपेंद्र साहनी ने पुलिस को तहरीर दी है कि ससुराली शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसकी बहन को अक्सर प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन


बुधवार की शाम को ससुरालियों के उत्पीड़न के बारे में मोबाइल फोन पर बताया था। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार मिश्र ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही विवाहिता की मौत के कारणों का पता चलेगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें