संतकबीरनगर में रविवार को आई रिपोर्ट में जिले में मृतक युवक समेत 18 कोरोना पॉजिटिव मिले है। पॉजिटिव लोगों की सूची में एडी हेल्थ ऑफिस के कर्मी, जिला अस्पताल में तैनात स्टॉफ नर्स व उसके पति, सीएचसी खलीलाबाद में तैनात लैब टेक्निशियन भी शामिल है।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि रविवार को आई रिपोर्ट में 18 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमें बखिरा क्षेत्र के नंदौर निवासी एक मृतक युवक भी शामिल है। नंदौर निवासी 40 वर्षीय युवक को हर्ट की बीमारी थी।
22 जुलाई को युवक जिला अस्पताल आया था,जहां उसका नमूना लेकर जांच को भेजा गया था। उसी रात युवक की घर पर ही मौत हो गई। रविवार को रिपोर्ट आई तो मृतक युवक पॉजिटिव मिला है। एडी हेल्थ ऑफिस बस्ती के एक कर्मी भी पॉजिटिव मिले है, जो बस्ती के कैली अस्पताल में भर्ती है।