फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में मिले छह कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 82

Sat, 27 Jun 2020 10:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

बस्ती जिले में शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई जांच रिपोर्ट में छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि आठ पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।

विज्ञापन


अब जिले में कोरोना के कोरोना मरीजों की संख्या 345 हो गई है। 248 पॉजिटिव मरीज निगेटिव होकर घर जा चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 82 है। मृतकों की संख्या 15 पहुंच गई है।

डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने 318 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे थे। जिसमें से छह पॉजिटिव मिले हैं और आठ पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिन्हें घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें