फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष गुप्ता हत्याकांड: तिहाड़ जाएगी जेएन सिंह एंड कंपनी, कांस्टेबल दीपक समेत पांच लोगों से सीबीआई ने की पूछताछ

Sun, 14 Nov 2021 02:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीबीआई टीम ने एनेक्सी भवन के सेफ हाउस में छह घंटे तक की पूछताछ, होटल कृष्णा पैलेस भी गई थी टीम, 20 मिनट तक की छानबीन, थाने से एक फाइल भी मंगवाई।
विज्ञापन
मनीष गुप्ता हत्याकांड की जांच करती सीबीआई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनीष गुप्ता हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई टीम ने शनिवार को रामगढ़ताल थाने के कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक सहित तीन पुलिसवालों और होटल कृष्णा पैलेस के दो कर्मचारियों से पूछताछ की। दोपहर एक बजे से एनेक्सी भवन के सेफ हाउस में पूछताछ से पहले टीम होटल कृष्णा पैलेस भी गई और कर्मचारियों से बातचीत की। टीम ने रामगढ़ताल थाने से एक फाइल भी मंगाई है।

विज्ञापन


शनिवार को सुबह करीब 11:30 बजे सीबीआई टीम सर्किट हाउस से निकली। होटल कृष्णा पैलेस में करीब 20 मिनट तक रुककर कर्मचारियों से मनीष के ठहरने वाले कमरे से लेकर घटना के वक्त तक पर चर्चा की। यहां से रामगढ़ताल थाने गई टीम ने एक फाइल ली और वापस एनेक्सी भवन आई। यहां दोपहर दो बजे से रामगढ़ताल थाने के ऑपरेटर दीपक कुमार सिंह सहित तीन पुलिसवालों से पूछताछ की। रात में लगभग आठ बजे तक पूछताछ चलती रही। टीम ने होटल के दो कर्मचारियों से भी पूछताछ की है।
 
दीपक ने ही टाइप की थी एफआईआर
सीबीआई ने शनिवार को रामगढ़ताल थाने के पुलिस कर्मियों से पूछताछ की। कांस्टेबल दीपक कुमार सिंह यहां बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यरत हैं। दीपक से ही जेएन सिंह ने जीडी बोलकर लिखवाई थी। यही नहीं, मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी की तहरीर के आधार पर एफआईआर भी इसी ऑपरेटर ने टाइप की थी। टीम ने 27 सितंबर की शाम से लेकर 28 सितंबर की रात तक जीडी में दर्ज की गई सभी गतिविधियों के बारे में सिलसिलेवार जानकारी ली।
विज्ञापन

 
दो पुलिसवालों की निगरानी में है कमरा नंबर 512
मनीष गुप्ता की पिटाई जिस कमरे में हुई थी, होटल का वह कमरा नंबर 512 घटना के बाद से ही 24 घंटे पुलिस की निगरानी में है। कमरे के बाहर दो पुलिसवालों की ड्यूटी लगाई गई है। कमरे में मौजूद सबूतों से किसी तरह की छेड़छाड़ न हो इसके लिए एसआईटी की फोरेंसिक जांच के बाद से ही यहां पुलिसवाले लगाए गए हैं। फिलहाल सीबीआई ने अभी कमरा नहीं खुलवाया है।
 
तिहाड़ जाएगी जेएन सिंह एंड कंपनी
सीबीआई के हाथ में केस जाने के साथ ही अब इसका ट्रायल भी दिल्ली में ही होगा। लिहाजा आरोपित पुलिसवालों को सीबीआई तिहाड़ जेल में दाखिल करेगी। कानपुर के प्रापर्टी डीलर मनीष गुप्ता हत्याकांड में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सीबीआई कोर्ट में ट्रायल का फैलसा सुनाया है। जिसके बाद आरोपितों के तिहाड़ जाने की सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं इस खबर के बाद गोरखपुर जेल में बंद आरोपित पुलिसवालों की बेचैनी और बढ़ गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें