फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: जानिए घर का दरवाजा खोलने से कैसे हो गई एक शिक्षक की मौत, घर में मचा की चीख पुकार

Wed, 11 Aug 2021 02:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

गुलरिया इलाके में हुई घटना। लोहे के दरवाजे में उतरी बिजली की करंट की चपेट में आने से हुई मौत।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिया थाना के सरहरी गांव में एक शिक्षक की मौत दरवाजा खोलते समय करंट आने से हो गई। शिक्षक सुरेश पांडेय (58) बुधवार सुबह 7 बजे घर के दरवाजे में उतरी बिजली की करंट की चपेट में आ गए। परिजन उनको लेकर मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, सुरेश पांडेय ने घर के दरवाजे पर लोहे का गेट लगा रखा है जिसके सटे घर के वायरिंग का तार गया था। फाटक खोलते ही सुरेश पांडेय उसमें चिपक गए। उनकी बेटी ने भी उनको गेट से अलग करने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हो सकी।

आस पड़ोस के लोग जब तक घर की बिजली काटते सुरेश पांडेय गिरकर अचेत हो गए। परिजन उनको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास दो पुत्र राम (25), श्याम (22) और एक लड़की मोहिनी (18) है। सुरेश पांडेय एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक का कार्य करते थे। अब लॉकडाउन के कारण पुरोहित का कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें