फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: गोरखपुर एयरफोर्स के पास नो कंस्ट्रक्शन का दायरा घटा, अब 100 मीटर तक ही रहेगा प्रतिबंध

Wed, 11 Aug 2021 02:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

जीडीए से भेजे प्रस्ताव को शासन की मंजूरी, 5000 से अधिक घर हो सकेंगे वैध। नए निर्माण भी हो सकेंगे, जमीन- मकान पर अब लोन भी ले सकेंगे स्थानीय लोग। 17 साल पहले 2004 में 900 मीटर के दायरे में प्रतिबंध पर जीडीए बोर्ड ने दी थी मंजूरी। डेढ़ दशक से अधिक समय से परेशान थे 50 हजार से अधिक लोग, मिली बड़ी राहत।
विज्ञापन
Gorakhpur airport - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर एयरफोर्स के आस-पास रह रहे लोगों और निर्माण कराने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी राहत भारी सूचना है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) बोर्ड की तरफ से एयरफोर्स स्टेशन के पास नो कंस्ट्रक्शन जोन घटाने संबंधी भेजे गए प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


कमिश्नर एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि कुमार एनजी ने बुधवार को यह जानकारी दी। शासन की अनुमति मिलने के बाद एयरफोर्स स्टेशन के आसपास के करीब पांच हजार मकान जल्द वैध हो सकेंगे। साथ ही इस क्षेत्र में मानचित्र भी स्वीकृत होने लगेंगे। लोग अपनी जमीन पर मकान बनवा सकेंगे।

एयरफोर्स स्टेशन के आसपास के 900 मीटर दायरे में किसी भी प्रकार के निर्माण पर प्रतिबंध है। जिसकी वजह से वर्ष 2004 के बाद से ही नंदानगर, सैनिक विहार, सैनिक कुंज समेत आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में इस दायरे में जमीन खरीदने वाले लोगों को मकान बनाने की अनुमति नहीं थी। इस क्षेत्र में नो कंस्ट्रक्शन जोन का दायरा 900 मीटर से घटाकर 100 मीटर करने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। तय हुआ था कि कुछ इलाके में 900 मीटर का प्रतिबंध रहेगा। बीते 22 जनवरी को हुई बोर्ड बैठक में नो कंस्ट्रक्शन जोन का दायरा घटाने का प्रस्ताव पास कर दिया गया।
विज्ञापन


बोर्ड की बैठक की कार्यवृत्ति के साथ शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। कमिश्नर ने बताया कि इस प्रस्ताव को शासन से अनुमति मिल गई है। अब इस क्षेत्र में मानचित्र स्वीकृत हो सकेंगे। साथ ही पुराने अवैध निर्माण को भी कंपाउंडिंग के जरिये वैध कराया जा सकेगा। स्थानीय लोग अब अपनी संपत्ति के बदले लोन भी हासिल कर सकेंगे।
 
कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में एयरफोर्स स्टेशन के पास नो कंस्ट्रक्शन जोन के दायरे में राहत मिली है। 900 मीटर की बजाय 100 मीटर दायरे में ही अब नो कंस्ट्रक्शन जोन रहेगा। इससे दर्जनभर कालोनियों के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। निर्माण के लिए मानचित्र जीडीए से पास कराया जा सकेगा और जो पहले के निर्माण हैं, उन्हें नियमित करा सकेंगे। जरूरतमंद लोगों को प्रधानमंत्री आवास भी उपलब्ध हो सकेगा और लोग बैंक से लोन भी ले सकेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें