फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नहीं मिला कोरोना मरीज को बेड, मौत

Sun, 02 May 2021 10:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

मरीज की मौत से गुस्साए परिजनों ने की तोड़फोड़, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया  

 
विज्ञापन
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 300 बेड कोरोना अस्पताल में बेड नहीं मिलने के कारण 26 वर्षीय कोरोना पीड़ित युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर दिया और हेल्प डेस्क का शीशा तोड़ दिया। गुलरिहा पुलिस ने तोड़फोड़ के आरोप में तीन युवकों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


देवरिया के लार निवासी संजय तिवारी के बेटे चंदननाथ तिवारी (26) की कोरोना संक्रमण के कारण हालत गंभीर थी। देवरिया से रेफर किए जाने पर परिजन चंदननाथ को बीआरडी मेडिकल कॉलेज स्थित 300 बेड कोरोना अस्पताल में भर्ती कराने लाए थे। शाम करीब सात बजे मरीज को लेकर पहुंचे परिजनों को हेल्प डेस्क पर मौजूद कर्मचारी ने बताया कि अस्पताल में कोई बेड खाली नहीं है।

परिजन मरीज को भर्ती करने की मनुहार करने लगे तो कर्मचारी ने बेड खाली होने पर भर्ती करने का आश्वासन देते हुए इंतजार करने को कहा। रात साढ़े आठ बजे के करीब चंदननाथ की सांसें उखड़ने लगीं और थोड़ी देर में मौत हो गई। दुखी परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ युवकों ने हेल्प डेस्क का शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन


हेल्प डेस्क पर मौजूद कर्मचारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तोड़फोड़ करने के आरोप में तीन युवकों को हिरासत में लिया और गुलरिहा थाने ले गई। गुलरिहा थाना इंचार्ज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

 बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। जब उनका पक्ष मिलेगा तो उसे प्रकाशित किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें