उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के मानबेला स्थित पत्रकारपुरम और पत्रकारपुरम विस्तार के साथ ही तारामंडल के पास निर्माणाधीन लेक व्यू आवासीय योजना के फ्लैटों का आज आवंटन होगा। प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक पत्रकारपुरम के बाकी बचे 35 फ्लैट के लिए 11 आवेदन आए हैं जबकि पत्रकारपुरम विस्तार के 240 फ्लैट के लिए 48 आवेदन आए हैं।
इसी तरह लेक व्यू के बाकी बचे 16 फ्लैट के लि 14 लोगों ने आवेदन किया है। ऐसे में सभी को फ्लैट मिलना तय है मगर एक ही फ्लैट के लिए दो या उससे अधिक लोग दावेदारी न करें इसलिए प्राधिकरण ने लॉटरी प्रक्रिया से आवंटन का निर्णय किया है।
इस दौरान कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाएगा। यही वजह है कि सभी आवंटियों को बुलाने की बजाए प्राधिकरण ने सिर्फ पहले आवेदन करने वाले 10 आवंटियों को बुलाया है। पूरी लॉटरी प्रक्रिया कंप्यूटराइज्ड होगी जिसे टीवी स्क्रीन पर ये आवंटी भी देख सकेंगे।