फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहल्लुम पर नहीं होंगे सार्वजनिक कार्यक्रम : मियां साहब

विज्ञापन
विज्ञापन
चेहल्लुम पर नहीं होंगे सार्वजनिक कार्यक्रम : मियां साहब
विज्ञापन

गोरखपुर। इमामबाड़ा इस्टेट के गद्दीनशीन अदनान फर्रुख शाह उर्फ मियां साहब ने मंगलवार को बताया कि चेहल्लुम पर इस बार किसी भी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होंगे। कोरोना संक्रमण से बचाव के जो उपाय पहले किए गए थे, वह इस त्योहार पर भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन

मियां साहब ने कहा कि आठ अक्तूबर को मुस्लिम समाज के लोग चेहल्लुम का पर्व मनाएंगे। इस दिन सवाब के लिए तमाम तरह के धार्मिक तथा सामाजिक आयोजन करने की वर्षों पुरानी परंपरा चली आ रही है। लेकिन इस वर्ष करोना महामारी का संकट है। चेहल्लुम के परंपरागत आयोजन के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों, मुतवल्लियान संघ एवं मुतवल्ली एक्शन कमेटी के अध्यक्ष तथा अन्य प्रबुद्धजनों से बातचीत की गई है। तय हुआ कि इस वर्ष चेहल्लुम के परंपरागत सार्वजनिक आयोजनों को स्थगित रखा जाए। धार्मिक आयोजन अपने निजी स्थल पर कोविड-19 के गाइड लाइन का पूर्णत: पालन करते हुए सादगी के साथ मनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें