एमएमएमयूटी में संख्या
छात्र : 5000
शिक्षक : 177
कर्मचारी : 400
पाठ्य सामग्री का विवरण
पुस्तकें : 116516
ई-जर्नल : 2705
ई-बुक्स : 2539
सब्क्राइब्ड जर्नल : 63
विश्वविद्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इससे पुस्तकों को खोजना और आवंटित करना आसान हो जाएगा। नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी की सदस्यता मिलने के बाद छात्रों और शिक्षकों को 7.5 करोड़ से ज्यादा पाठ्यसामग्री निशुल्क उपलब्ध हो रही हैं। : प्रो. जेपी पांडेय, कुलपति एमएमएमयूटी
नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी से मिली है सदस्यता
एमएमएमयूटी को भारत सरकार और आईआईटी खड़गपुर के प्रयास से स्थापित नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी की सांस्थानिक सदस्यता मिल चुकी है। यह सदस्यता प्राप्त करने वाला एमएमएमयूटी प्रदेश का दूसरा संस्थान है। बीएचयू को भी सांस्थानिक सदस्यता हासिल है। सदस्यता मिलने के बाद एमएमएमयूटी के विद्यार्थियों और शिक्षकों को नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी पर उपलब्ध 7.5 करोड़ से ज्यादा पाठ्य सामग्री नि:शुल्क उपलब्ध हो रही है।