फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय: सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अंतिम मौका, 25 अगस्त तक करा सकते हैं पंजीकरण

Fri, 20 Aug 2021 01:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

विवि प्रशासन की ओर से नई शिक्षा नीति के अंतर्गत च्वाइस बेस्ड क्रे डिट सिस्टम (सीबीसीएस) पैटर्न पर रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को तैयार कराया है। इनमें 23 सर्टिफिकेट, 4 डिग्री, 29 डिप्लोमा और सात मास्टर्स कोर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 63 सेल्फ फाइनेंस कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त है। इच्छुक अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर प्रवेश के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। अब तक इन सभी पाठ्यक्रम के लिए 7700 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन


विवि प्रशासन की ओर से नई शिक्षा नीति के अंतर्गत च्वाइस बेस्ड क्रे डिट सिस्टम (सीबीसीएस) पैटर्न पर रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को तैयार कराया है। इनमें 23 सर्टिफिकेट, 4 डिग्री, 29 डिप्लोमा और सात मास्टर्स कोर्स शामिल हैं। पहली बार शुरू किए गए बीटेक के चारों ब्रांच की कुल 240 सीट के लिए 2400, बीएससी कृषि की 150 सीटों के लिए 4000, बीकॉम (बैंकिंग और इंश्योरेंस) के लिए 900 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

बीटेक की कुल 240 सीटों में से 120 सीट पर जेईई-2021 ओर यूपीसीईटी -2021 से प्रवेश होंगे। शेष 24 सीटें बीएससी मैथ के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के आधार पर भरी जाएंगी। 96 सीटों पर दाखिला विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से लेगा।
विज्ञापन


प्रमुख पाठ्यक्रम:  बीटेक, बीएससी (कृषि), एमएससी (कृषि), बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, बीकॉम (बैंकिंग एंड इश्योरेंस), बॉयोइंफार्मेटिक्स, ज्योतिष, कर्मकांड, न्यू मीडिया एडवरटाइजिंग, पीआर एंड फिल्म प्रोडक्शन आदि।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें