मालगाड़ी को पटरी पर लाने का कार्य करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला।
संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की भोर में मालगाड़ी का पहिया रेल ट्रैक से उतर गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बाद में गोरखपुर से रेलवे की टीम क्रेन के साथ पहुंची और मालगाड़ी को ट्रैक पर पहुंचाया।
गुरुवार को भोर में करीब सवा तीन बजे डाउन मालगाड़ी खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यह मालगाड़ी सामान की लोडिंग ट्रैक पर आगे बढ़ी थी कि पिछले बोगी का पहिया ट्रैक से उतर गया।
इससे कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। बाद में इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई तो गोरखपुर से रेलवे की टीम क्रेन के साथ खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची और मालगाड़ी को ट्रैक पर पहुंचाया। खलीलाबाद के स्टेशन अधीक्षक एके गौड़ ने बताया कि मालगाड़ी का पहिया ट्रैक से उतरने से किसी ट्रेन के आवागमन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से हो रहा है।