फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से मजदूर की मौत, चार मासूमों के सर से उठ गया बाप का साया

Thu, 25 Nov 2021 04:59 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

बस्ती जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक अनियंत्रित ट्रेलर ने एक मजदूर को चपेटे में ले लिया। इस घटना से गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के दैनिक मजदूरी के लिए काम पर निकले मजदूर की बृहस्पतिवार को सुबह अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना होने के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन व शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। घटना के बाद लगभग दो घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग का एक लेन बाधित रहा। जिससे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रुधौली नगर पंचायत का अंबेडकर नगर वार्ड निवासी 28 वर्षीय रामू गौड़ दैनिक मजदूरी के क्रम में डिवाइडर के बीचों-बीच खड़ा होकर ट्रैक्टर पीछे करवा रहा था। अचानक बस्ती की तरफ से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह व चेयरमैन धीरसेन निषाद ने मृत्यु की अनंतिम पुष्टि के लिए रामू को सीएचसी रुधौली पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रामू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


रामू की मौत के बाद पुलिस व स्थानीय प्रशासन ने तो अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली लेकिन आखिर में सवाल यह उठता है कि अब उसकी मौत के बाद उसकी पत्नी सहित चार मासूमों का भरण पोषण कौन करेगा। मजदूरी कर परिवार चला रहे रामू के पास न तो जीवन बीमा के नाम पर कोई सुविधा है और न ही बचत के रूप में रखी जमा पूंजी है।

ऐसे में 11 वर्षीय रिचा, नौ साल की जान्हवी, सात साल के कल्लू समेत एक दुधमुहे बच्चे का भरण पोषण रामू की पत्नी शांति कैसे करेगी, यह अपने आप में सवाल है। बहरहाल नगर पंचायत के चेयरमैन धीरसेन निषाद ने रामू के परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दे रखा है।
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें