फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: निर्माण श्रमिकों का आयुष्मान कार्ड बनवाएगा श्रम विभाग, स्वास्थ्य केंद्रों पर छह से 12 सितंबर के बीच होगा कैंप का आयोजन

Mon, 06 Sep 2021 08:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

उपश्रमायुक्त एके मिश्रा ने बताया कि जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर निर्माण श्रमिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रम विभाग अब निर्माण श्रमिकों का आयुष्मान कार्ड बनवाएगा। मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत निर्माण श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए श्रम विभाग की ओर से उप श्रमायुक्त कार्यालय सहित गोरखपुर जिले के सभी ब्लॉकों में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर छह से 12 सितंबर के बीच कैंप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


उपश्रमायुक्त एके मिश्रा ने रविवार को बताया कि जिले के उरूवा, सहजनवां, गगहा, बेलघाट, पाली, बांसगांव, जंगल कौड़िया, चरगांवा, खजनी, बड़हलगंज, कैम्पियरगंज, गोला, सरदारनगर, खोराबार, पिपरौली, पिपराइच, ब्रम्हपुर, कौड़ीराम एवं भटहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर निर्माण श्रमिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

श्रम विभाग में पंजीकृत जितने भी निर्माण श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बने हैं उनकी सूची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भेज दी गई है। श्रमिक छह सितंबर से 12 सितंबर के मध्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसके साथ ही श्रम विभाग के कचहरी बस स्टेशन के बगल में स्थित उप श्रमायुक्त कार्यालय में भी आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा गई है। जहां निर्माण श्रमिक उपस्थित होकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें