फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: पैदल जा रहे तीन बालकों को बोलेरो ने रौंदा, एक की मौत

Mon, 06 Sep 2021 08:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के सहजनवां नगर पंचायत वार्ड नंबर पांच साहबगंज में पैदल जा रहे तीन बालकों को एक अनियंत्रित बोलेरो ने रौंद दिया। हादसे में अमन (14) की मौके पर मौत हो गई, जबकि अश्वनी (12) और सुमति (12) गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राजू का बेटा अमन गांव के ही सुमित और अश्वनी के साथ किसी काम से सड़क पर गया था। तीनों दोस्त पैदल ही सहजनवां थाना चौराहा से घर की ओर लौट रहे थे। साहबगंज ओवरब्रिज के पास पहुंचे थे कि पीछे से अनियंत्रित बोलेरो ने रौंद दिया। अनियंत्रित बोलेरो ठोकर मारते हुए पलट गई और चालक थाने में भाग गया। उसे हिरासत में ले लिया गया है।

हादसे में बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अमन तीन भाई एक बहन में तीसरे नंबर का था। वह कक्षा पांच का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें