फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: सड़क हादसे में कोटेदार की मौत, किशोर घायल

Fri, 16 Jul 2021 05:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।

सार

घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंचे कांटे चौकी के पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बूधा स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार कोटेदार की जहां मौत हो गई, वहीं बाइक पर पीछे बैठा किशोर घायल हो गया। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंचे कांटे चौकी के पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था।

विज्ञापन


दुधारा क्षेत्र के परसादपुर निवासी 32 वर्षीय रहमत अली पुत्र सादिक अली गांव के कोटेदार थे। शुक्रवार को कोटेदार रहमत घर से बाइक से अपने गांव के 14 वर्षीय शनि यादव पुत्र मंतराम यादव के साथ खलीलाबाद जा रहे थे। अभी वे लोग कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बूधा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे।

उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चला रहे कोटेेदार की मौके पर मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा शनि यादव घायल हो गया। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए। सूचना पर कांटे चौकी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल किशोर को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज चंदन कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन ने कोटेदार रहमत अली की बाइक में टक्कर मारी थी। जिससे कोटेदार की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पीड़ित भांजे सैदा हुसैन पुत्र मोहब्बत अली निवासी परसादपुर ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे सपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसौदिया ने बताया कि रहमत अली मिलनसार स्वभाव के थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें