फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amphan Cyclone: जानिए अम्फान तूफान का गोरखपुर पर क्या होगा असर

Wed, 20 May 2020 03:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'अम्फान' का गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तरप्रदेश पर कोई असर नहीं होगा। इस तूफान का असर बिहार तक ही सीमित रहेगा और यह असम होते हुए मेघालय की ओर से चला जाएगा। लेकिन 22 मई एक सिस्टम सक्रिय होने से 24 मई को पूरे पूर्वी उत्तर भारत में गरज के साथ बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


बुधवार को बंगाल की खाड़ी से उठने वाला चक्रवाती तूफान पश्चिम बंगाल, उत्तरी उड़ीसा, झारखंड, बिहार होते हुए असम और मेघालय की ओर चला जाएगा। इस वजह से इसका असर गोरखपुर समेत पूर्वांचल में नहीं होगा।

लेकिन इसके बाद इसकी वजह से वातावरण में फिर काफी नमी बनेगी और 22 मई को बंगाल की खाड़ी में एक पश्चिमी दबाव का क्षेत्र बनेगा। जिसकी वजह से 23 और 24 मई को गोरखपुर समेत आसपास के इलाकों में होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ ने क्या कहा

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि इसके अलावा बुधवार को गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में स्थानीय वजहों से मौसम में बदलाव की संभावना है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से जहां सुबह पुरवा तो दोपहर बाद पछुवा हवा चल रही थी, लेकिन मंगलवार को पूरे दिन पुरवा हवा चली।

इसकी वजह से वातावरण में नमी काफी बढ़ गई और बादल छाए रहे। नेपाल के तराई इलाकों में कुछ बूंदाबांदी भी हुई। बुधवार को गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें