फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी खबर: समस्तीपुर से ही चलेगी जयनगर-अमृतसर स्पेशल, इस खास वजह से कई ट्रेनें प्रभावित

Tue, 13 Jul 2021 09:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

मुक्तापुर-समस्तीपुर स्टेशन के बीच रेलवे पुल पर बाढ़ के खतरे के मद्देनजर कई ट्रेनें प्रभावित।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मध्य रेलवे के दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर मुक्तापुर-समस्तीपुर स्टेशनों के बीच रेलवे पुल पर पानी के बढ़ते स्तर को देखते हुए रेल प्रशासन ने जयनगर से 14 जुलाई को प्रस्थान करने वाली 04673 जयनगर-अमृतसर स्पेशल को जयनगर के स्थान पर समस्तीपुर से ही चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इसी तरह जयनगर से 13 जुलाई को प्रस्थान करने वाली 01062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल जयनगर के स्थान पर मुजफ्फरपुर से चलाई जाएगी। वहीं दरभंगा से 13 जुलाई को प्रस्थान करने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल परिवर्तित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-सिकटा-नरकटियागंज-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
 
मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर ट्रेनों का संचलन शुरू
इंजीनियरिंग विभाग द्वारा सगौली-मझौलिया स्टेशनों के बीच ट्रैक फिट कर दिए जाने के बाद मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर 12 जुलाई से सभी गाड़ियों का संचलन निर्धारित मार्ग पर किया जा रहा है। 09270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर स्पेशल,  05001 मुजफ्फरपुर-देहरादून स्पेशल तथा 09118 भागलपुर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल का संचलन 12 जुलाई को अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा के रास्ते किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें