फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीडा का उद्यमियों से वादा: नोएडा से ज्यादा देंगे सुविधा, उद्योग लगाने आइए गोरखपुर

Tue, 07 Nov 2023 02:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गीडा की सीईओ अनुज मलिक ने बताया कि हल्दीराम समेत कई बड़ी कंपनियों से गोरखपुर में उद्योग लगाने के लिए संपर्क किया गया है। स्थापना दिवस पर 15 कंपनियों की तरफ से यहां स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इस दौरान उन कंपनियों के अफसरों को जमीन समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गीडा प्रशासन नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बड़े उद्यमियों को गोरखपुर लाने के प्रयास कर रहा है। इसके लिए गीडा में उपलब्ध प्लॉट, भविष्य की संभावनाएं, प्रशिक्षण और मजदूर से लेकर कारीगरों तक की उपलब्धता के बारे में कंपनियों को बताया जा रहा है। प्रयास है कि गीडा के स्थापना दिवस पर इनमें से कुछ उद्यमियों को बुलाकर उन्हें निवेश के लिए प्रेरित किया जाए।

विज्ञापन


गीडा में औद्योगिक माहौल बनाने का प्रयास हो रहा है। तमाम प्लॉटों में उद्योग भी लग रहे हैं। ज्ञान डेयरी का प्लांट चालू हो चुका है। इसके अलावा पेप्सिको की तरफ से भी एक प्लांट लगाया जा रहा है। गीडा प्रशासन का मानना है कि लिंक एक्सप्रेस-वे के पास विकसित हो रहे औद्योगिक गलियारे और धुरियापार के पास बनने वाले इंडस्ट्रियल एरिया में अगर कुछ बड़े उद्योगों की स्थापना हो जाए तो माहौल को और बेहतर करने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: बढ़े एक और कदम...नकहा जंगल-महुआतर ओवरब्रिज अब और जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन

चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज गोरखपुर के अध्यक्ष आरएन अग्रवाल बताते हैं कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलावा गाजियाबाद व आसपास की औद्योगिक उपयोग वाली जमीनें काफी कीमती हो गई हैं। इसके चलते वहां उद्योग लगाना महंगा है। अगर उनमें से कुछ बड़े उद्योगों की स्थापना गोरखपुर में हो जाए, तो उसका फायदा अन्य सभी उद्योगों को भी मिलेगा। नामी कंपनियां अपना प्लांट लगाती हैं, तो जल्दी ही तमाम उद्योग यहां स्थापित हो जाएंगे।

गीडा की सीईओ अनुज मलिक ने बताया कि हल्दीराम समेत कई बड़ी कंपनियों से गोरखपुर में उद्योग लगाने के लिए संपर्क किया गया है। स्थापना दिवस पर 15 कंपनियों की तरफ से यहां स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इस दौरान उन कंपनियों के अफसरों को जमीन समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। प्रयास होगा कि इसमें से कुछ कंपनियां गोरखपुर में अपना निवेश करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें