फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय के सभी छात्रावासों में मिलेगी इंटरनेट की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय के सभी छात्रावासों में मिलेगी इंटरनेट की सुविधा
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सभी छात्रावासों में इंटरनेट की सुविधा छात्रों को मिलेगी। रविवार कोे कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह ने नैक मूल्यांकन की तैयारियों की समीक्षा के लिए छात्रावासों का निरीक्षण किया। भवन मरम्मत, बिजली के काम, मेस संचालन, आरओ समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं को डेढ़ महीने में दुरुस्त करने का उन्होंने निर्देश दिया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि नैक मूल्यांकन के लिए नैक पीयर टीम का निरीक्षण प्रस्तावित है। सभी वार्डन छात्रावासों में प्रवेश की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर एक सप्ताह के अंदर पूरा करा लें। किसी भी कमरे पर कोई अवैध कब्जा नहीं होना चाहिए। छात्रावास की टूटी हुई बाउंड्री वॉल की मरम्मत कराई जाएगी। इस संबंध में जिम्मेदारों को निर्देश दिया गया है। कुलपति ने नाथ चंद्रावत, एनसी छात्रावास, स्वामी विवेकानंद, गौतम बुद्ध, संत कबीर, रानी लक्ष्मीबाई और अलकनंदा छात्रावास का निरीक्षण किया। कुलपति ने कहा कि नैक मूल्यांकन में छात्रावास, मेस संचालन, साफ-सफाई पर भी नंबर मिलते हैं। इसलिए ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कुलपति के निरीक्षण के दौरान कई अधीक्षक और अभिरक्षक बिना स्टेशन लीव लिए अनुपस्थित मिले। सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। निरीक्षण के दौरान चीफ प्रॉक्टर प्रो. सतीश चंद पांडेय, वार्डन प्रो. अनिल यादव, प्रो. राजेश तिवारी, प्रो. शोभा गौड़ एवं प्रो. सुनीता मुर्मू के साथ विभिन्न छात्रावासों के अभिरक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें