लखनऊ में दिखेगी गोरखपुर की धमक
अभी तक जो स्थिति है उसके अनुसार पूर्वी यूपी, मध्य यूपी और बुंदेलखंड इलाकों में जो एमओयू हुए हैं, उसके अनुरूप सबसे अधिक निवेश पूर्वी यूपी और गीडा क्षेत्र में हुआ है। गीडा में निवेश करने वाली पेप्सिको, केयान डिस्टलरी, एसडी इंटरनेशनल आदि की चर्चा यूपी स्तर पर हो रही है।
उपायुक्त उद्योग गौरव मिश्रा ने कहा कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए तैयारी चल रही है। अभी 10 करोड़ से अधिक निवेश वाली कंपनियों के निदेशक मंडल को लखनऊ और उससे कम वालों के साथ गोरखपुर में कार्यक्रम की तैयारी है। एनेक्सी भवन में होने वाले कार्यक्रम में सीधा प्रसारण दिखाने की तैयारी है। हालांकि, अभी बहुत सारे परिवर्तन भी हो रहे हैं।