फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस कैमरे करेंगे अपराधियों की पहचान, एसपी को जारी किया निर्देश

Wed, 08 Nov 2023 01:50 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

एडीजी अखिल कुमार के निर्देश पर ऑपरेशन कवच के तहत ये कैमरे लगवाए जाएंगे। कवच के पहले चरण में सामान्य सीसीटीवी कैमरे लगे थे। अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस युक्त सीसीटीवी कैमरे व ऑटोमेटिक नंबर प्लेट देखने वाले एनपीआर युक्त कैमरे लगेंगे।
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-नेपाल बार्डर क्षेत्र में नेपाल जाने वाले रास्तों पर अब विशेष प्रकार के सीसीटीवी (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) कैमरे लगवाए जाएंगे। जिससे भारत छोड़कर नेपाल भागने वाले अपराधियों व माफियाओं को चिह्नित कर पकड़ने में पुलिस को आसानी होगी।
विज्ञापन


एडीजी अखिल कुमार के निर्देश पर ऑपरेशन कवच के तहत ये कैमरे लगवाए जाएंगे। कवच के पहले चरण में सामान्य सीसीटीवी कैमरे लगे थे। अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस युक्त सीसीटीवी कैमरे व ऑटोमेटिक नंबर प्लेट देखने वाले एनपीआर युक्त कैमरे लगेंगे। जिससे बार्डर क्षेत्र से बार-बार आने-जाने वाले लोगों को चिह्नित किया जा सकेगा। साथ ही चोरी के वाहनों को आसानी से चिह्नित किया जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ अस्थमा ही नहीं...गले का संक्रमण भी बढ़ा रहा प्रदूषण
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा पार जाने वाले वांछित अपराधी भी चिह्नित हो सकेंगे। एडीजी ने इसके लिए सीमावर्ती सभी पुलिस कप्तानों को निर्देश जारी कर दिया है। दरअसल, बड़ी संख्या में चोरी के वाहन नेपाल जाते है। वहीं अपराधी घटना को अंजाम देकर नेपाल चले जाते है। जिसके बाद यह कदम उठाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें