फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लॉग का असर: ट्रेनों के रद्द होने से बढ़ी रोडवेज बसों में भीड़, यात्रियों को करना पड़ रहा इंतजार

Thu, 07 Sep 2023 01:25 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर डिपो के एआरएम महेश चंद्र ने कहा कि ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों की संख्या बढ़ी है। यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए जिन रूटों पर यात्री कम हैं, उन रूटों की बसों को ज्यादा भीड़ वाले रूट पर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
रेलवे बस स्टेशन - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 एनई रेलवे की 75 से अधिक ट्रेनों के निरस्त होने के बाद रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। रेलवे बस स्टेशन और कचहरी बस स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। रोडवेज प्रशासन ने भी लोगों की सहूलियत के लिए अतिरिक्त बसों के इंतजाम किए हैं। हालांकि, ये बसें यात्रियों की तुलना में नाकाफी दिख रही हैं।
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर दो बजे रेलवे बस स्टेशन पर बशारतपुर के अनिल दिल्ली जाने के लिए बस की तलाश कर रहे थे। उन्हें साधारण बस नहीं मिल रही थी, जो मिलीं भी उनमें सीट नहीं थी। एक घंटा इंतजार करने के बाद मजबूरी में उन्हें जनरथ बस से दिल्ली जाना पड़ा। बड़े काजीपुर की शालिनी को बस्ती जाना था, लेकिन उन्हें रोडवेज की बस नहीं मिल रही थी। इसके बाद वह निजी बस से बस्ती गईं।

इसे भी पढ़ें: सप्ताह भर और झेलिए मुश्किलें, फिर कैंट स्टेशन पर नहीं तरसाएंगी ट्रेनें
विज्ञापन


गोरखपुर-वाराणसी इंटरसिटी ट्रेन निरस्त होने के कारण कचहरी बस स्टेशन पर शाम पांच बजे वाराणसी जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। आम दिनों में जहां आधी बसें खाली जाती थीं, बुधवार को वाराणसी जाने वाली बसें भरीं नजर आईं।
विज्ञापन


गोरखपुर डिपो के एआरएम महेश चंद्र ने कहा कि ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों की संख्या बढ़ी है। यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए जिन रूटों पर यात्री कम हैं, उन रूटों की बसों को ज्यादा भीड़ वाले रूट पर लगाया जा रहा है।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें