विद्यालयों, अनाथालयों में की जाएगी स्वास्थ्य जांच
एम्स में डॉक्टर्स-डे के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर ने कहा कि विद्यालयों, अनाथालयों में जागरुकता और खेल के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी शुरुआत शुक्रवार से की गई है, जो नौ दिनों तक चलेगा। इस दौरान लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी की जाएगी। इस मौके पर छात्रों और डॉक्टरों ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम में सभी विभागों के डॉक्टर शामिल हुए।
सदर सांसद ने पहली बार किया रक्तदान
राष्ट्र वंदन समिति के तत्वावधान में सिविल लाइंस के वैष्णवी लान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सदर सांसद रवि किशन ने जीवन में पहली बार रक्तदान किया। सांसद ने कहा कि रक्तदान से एक साथ चार जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। उन्होंने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि आईएमए अध्यक्ष डॉ. शिव शंकर शाही, डॉ. रूप कुमार बनर्जी मौजूद रहे। इस दौरान डॉ. वाई. सिंह, डॉ. एसके यादव, डॉ. यशवर्धन जायसवाल, डॉ. शांतनु मल्ल विशेन, डॉ. अमित कुमार सिंह आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. महेंद्र अग्रवाल और संचालन संस्था के महामंत्री दुर्गेश त्रिपाठी ने किया। अंत में अध्यक्ष विजय खेमका ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
सम्मानित कर बढ़ाया हौसला
रोटरेक्ट क्लब गोरखपुर के संस्थापक सचिव और भाजपा के मीडिया संपर्क विभाग के क्षेत्रीय सह संयोजक अंकित मिश्रा राष्ट्रवादी ने आईएमए अध्यक्ष डॉ. शिवशंकर शाही, नेत्र सर्जन डॉ वाई सिंह और डॉ रूप कुमार बनर्जी को सम्मानित किया। इस मौके पर रोटरेक्ट क्लब के डायरेक्टर गुणाकेश राम त्रिपाठी, रोटरेक्ट क्लब के सदस्य शिवम यादव, सुशील शुक्ला आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
डॉक्टर और सीए को किया सम्मानित
डॉक्टर्स-डे के मौके पर लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्स ने शहर के डॉक्टर और सीए को शहर के एक होटल में सम्मानित किया। इस मौके पर संतोष गर्ग, रवि प्रकाश मिश्र, बसंत मणि, राकेश जायसवाल, आनंद प्रकाश सिंह, जितेंद्र देव उपाध्याय, अरविंद शर्मा, डॉक्टर हरिओम पांडेय, विनय कुमार श्रीवास्तव, भगवानदास जायसवाल, डॉ संदीप पांडेय, विनय कुमार श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव, टीएन दूबे, संजीव सिंह, सोनू, एमएल ननकानी, श्रीकांत आदि मौजूद रहे।