फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए चुनाव: अध्यक्ष पद पर अब डॉ. मंगलेश व डॉ. एसएस शाही में सीधा मुकाबला

Thu, 11 Nov 2021 04:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

 दो डॉक्टरों का पर्चा खारिज होने से लड़ाई हुई दिलचस्प, अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन
विज्ञापन
बाएं डॉ. एसएस शाही और दाएं डॉ मंगलेश श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की गोरखपुर इकाई के चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद पर अब सीधा मुकाबला होगा। दो डॉक्टरों का पर्चा खारिज होने के बाद निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव व डॉ. एसएस शाही चुनाव मैदान में हैं। वहीं, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष पद निर्विरोध चुना जाना तय है।

विज्ञापन


बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच व नामांकन वापस लेने की तिथि थी। चार प्रत्याशियों डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, डॉ. एसएस शाही, डॉ. वीरेंद्र गुप्ता, डॉ. आरए अग्रवाल ने पर्चा दाखिल किया था। इसमें से डॉ. वीरेंद्र गुप्ता और डॉ. आरए अग्रवाल का पर्चा खारिज कर दिया गया। लिहाजा, दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। हालांकि पूरे दिन इस पद पर निर्विरोध निर्वाचन के लिए मंथन चलता रहा। कई नामी डॉक्टरों ने पैरवी भी की लेकिन बात नहीं बन सकी। कुछ वरिष्ठ डॉक्टरों का कहना है कि बातचीत चल रही है। जल्द सहमति बन जाने की संभावना है। अगर ऐसा हुआ तो सभी पदों का चुनाव निर्विरोध हो जाएगा।

अध्यक्ष पद के दावेदारों का दावा
अध्यक्ष पद प्रत्याशी डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि आईएमए के भवन के लिए पिछली कार्यकारिणी में प्रयास किया गया। मानचित्र भी स्वीकृत हो चुका है। इस बार चुना जाता हूं तो निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। डॉक्टरों के सहयोग से अवैैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर कार्रवाई के लिए प्रयास किया जाएगा। पूरी कोशिश रहेगी कि डॉक्टरों के मान-सम्मान पर कोई आंच न आने पाए।
विज्ञापन


एमबीबीएस-1995, गणेश शंकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, कानपुर
एमडी-1990, पैथालॉजी, गणेश शंकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, कानपुर
1991 से गोरखपुर में निजी पैथालॉजी का संचालन
पत्नी : श्रीमति सविता श्रीवास्तव, गृहिणी
 

Trending Videos

अध्यक्ष पद प्रत्याशी डॉ एसएस शाही ने कहा कि आईएमए भवन के लिए मैंने चंदा एकत्र करके जमीन खरीदवाई। खुद पांच लाख रुपये की सहयोग राशि दी। जीडीए से नक्शा पास मैंने कराया। भवन के लिए मिट्टी की जांच हो चुकी है। चुनाव के बाद तत्काल आईएमए भवन का निर्माण शुरू कराऊंगा। जिसमें शहर के वरिष्ठ डॉक्टरों की निशुल्क ओपीडी होगी। गरीबों के लिए ब्लड बैंक की स्थापना की जाएगी। डॉक्टरों की समस्याओं का समाधान कराने की कोशिश करूंगा।

एमबीबीएस, (1998) बीआरडी मेडिकल कॉलेज
एमएस, यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस, गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल दिल्ली
फेलोशिप, लेप्रोस्कोपी सर्जरी सर गंगा राम हॉस्पिटल नई दिल्ली
सचिव, एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया
निदेशक, शाही ग्लोबल हॉस्पिटल
पत्नी : डॉ. सीमा शाही, स्त्री रोग विशेषज्ञ

इनका निर्विरोध चुना जाना तय
डॉ. अमित मिश्रा, उपाध्यक्ष
एमबीबीएस, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर
एमएस-सफदरगंज, नई दिल्ली
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आर्थोपेडिक्स के प्रोफेसर
डायरेक्टर, अंश आर्थोपेडिक सेंटर
पत्नी : डॉ मोनिका मिश्रा

डॉ. गगन गुप्ता, उपाध्यक्ष
एमबीबीएस (1998), बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर  
शोध सहयोगी यूनिसेफ 2000-2001
2006 से न्यूरोसर्जरी में जूनियर रेजीडेंसी (2006), बीआरडी मेडिकल कॉलेज
दिसंबर 2018 से चिकित्सा अधीक्षक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज
पत्नी : उर्मिला गुप्ता

डॉ. वाई सिंह, संयुक्त सचिव
एमबीबीएस (1998), केजीएमसी लखनऊ
फेलोशिप, शंकर नेत्र चिकित्सालय
निदेशक : संगम आई हॉस्पिटल, ट्रांसपोर्टनगर
पत्नी : अलका सिंह, प्रबंधक, संगम आई हॉस्पिटल

डॉ. शांतनु प्रकाश अग्रवाल, संयुक्त सचिव
एमबीबीएस (2008) इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिन गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज काठमांडू
एमडी मेडिसिन, एलिंग हॉस्पिटल लंदन (यूके), 2010
2015 से एसपी ब्रेन सेंटर में प्रैक्टिस
पत्नी : शिवांगी अग्रवाल, एमबीए, सीएस

डॉ. अजय कुमार शुक्ला, कोषाध्यक्ष
एमबीबीएस (1999) बीआरडी मेडिकल कॉलेज
पीजी डिप्लोमा इन एनेस्थिसिया, मुंबई
निदेशक, बांबे हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर
प्रभारी व हेड आईसीयू, फातिमा हॉस्पिटल
पत्नी : डॉ. ममता शुक्ला, एमबीबीएस (डीजीओ) झांसी

डॉ. इमरान अख्तर, मीडिया प्रभारी
एमबीबीएस (1998), एमएस आर्थो (2007) एमएलबीएमसी झांसी
पूर्व आर्थोस्कोपी सर्जन, स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर सफदरजंग, नई दिल्ली
पूर्व लेक्चरर बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर
विजिटिंग आर्थोस्कोपी सर्जन, रेलवे हॉस्पिटल गोरखपुर
निदेशक, एम्स आर्थो क्लीनिक बेतियाहाता
पत्नी : शहगुफा

 
विज्ञापन

इनका निर्विरोध चुना जाना तय

उपाध्यक्ष (दो पद) : डॉ गगन गुप्ता, डॉ अमित कुमार मिश्रा
संयुक्त सचिव (दो पद) : डॉ वाई सिंह, डॉ शांतनु अग्रवाल
सांस्कृतिक सचिव : डॉ अंजू श्रीवास्तव
मीडिया प्रभारी : डॉ इमरान अख्तर
कोषाध्यक्ष : डॉ अजय शुक्ला
वैज्ञानिक सचिव : डॉ पीसी शाही

डॉ. पीएन श्रीवास्तव मंद बुद्धि बाल संस्थान के अध्यक्ष बनेंगे
आईएमए द्वारा राप्तीनगर में संचालित मंद बुद्धि बाल संस्थान का अध्यक्ष फिर डॉ. पीएन श्रीवास्तव बनना तय है। वहीं, सचिव पद पर डॉ. भारतेंदु जैन चुने जाएंगे। इन पदों पर किसी और ने नामांकन नहीं किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें