फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्युदय कोचिंग: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा टेबलेट, अधिकारी करेंगे मार्गदर्शन

Thu, 11 Nov 2021 04:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

अभ्युदय कोचिंग में आईएएस, पीसीएस, नीट आदि की तैयारी करने वाले चुनिंदा अभ्यर्थियों को मिलेगा, जिले में 600 विद्यार्थी अधिकारियों के मार्गदर्शन में कोचिंग में कर रहे तैयारी।
विज्ञापन
टैबलेट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएएस, पीसीएस, नीट, पीसीएस-जे, इंजीनियरिंग आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही अभ्युदय कोचिंग में प्रवेश लेने वाले चुनिंदा अभ्यर्थियों को जल्द टेबलेट मिलेगा। वर्तमान समय में जिले में 600 विद्यार्थी प्रशासनिक अधिकारियों के मार्गदर्शन में कोचिंग में तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए अभ्युदय कोचिंग का संचालन कराया जा रहा है। इस कोचिंग में प्रवेश के लिए मार्च 2021 में प्रदेश भर से अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी थी। गोरखपुर में भी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करीब सात सौ अभ्यर्थियों ने कोचिंग में प्रवेश की परीक्षा दी थी। प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों में से मेरिट सूची में आने वाले अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें टेबलेट पीसी दिया जाना है। निदेशालय की ओर से गोरखपुर के करीब सात सौ अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है।

इन अभ्यर्थियों का सत्यापन किया जाना है। सत्यापन में यह देखा जाएगा कि अभ्यर्थी ने जिस प्रतियोगिता के लिए कोचिंग में प्रवेश लिया था वह परीक्षा उसने दी है या नहीं। अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षा देने के लिए शैक्षिक योग्यता रखता है या नहीं। प्रतियोगी परीक्षा के लिए आयु की योग्यता भी पूर्ण करता हो। सत्यापन के बाद सूची निदेशालय के प्रेषित की जाएगी। निदेशालय स्तर पर ही उन अभ्यर्थियों का मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा जिन्हें टेबलेट पीसी दिया जाना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च बैच के अभ्यर्थियों को मिलेगा टेबलेट पीसी

जिला समाज कल्याण विभाग के मुताबिक टेबलेट पीसी मार्च 2021 में कोचिंग में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को ही मिलेगा। नवंबर में शुरू होने वाले कोचिंग सत्र के लिए 24-25 अक्तूबर को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है। चयनित अभ्यर्थियों को फिलहाल टेबलेट पीसी इसलिए नहीं मिल पाएगा क्योंकि अभी वह कोचिंग सत्र में पढ़ाई करेंगे, इसके बाद प्रतियोगिता परीक्षा में बैठेंगे। बाकी अन्य अर्हताएं पूरी करने के बाद ही उन्हें योजना का लाभ मिल सकेगा। फिलहाल मार्च 2021 के बैच के चुने हुए अभ्यर्थियों को ही यह लाभ मिलेगा।  

अभ्यर्थियों को तलाशने में आ रहीं दिक्कतें
समाज कल्याण विभाग के मुताबिक अभ्युदय कोचिंग करने अभ्यर्थियों की तलाश और सत्यापन करने में दिक्कतें आ रहीं हैं। दरअसल निदेशालय की ओर से जो सूची भेजी गई है उसमें अभ्यर्थी से संपर्क के लिए केवल उनका मोबाइल नंबर दिया गया है, अस्थायी-स्थायी और पत्राचार का पता नहीं दिया गया है। कई अभ्यर्थियों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ हैं तो कई को कॉल करने पर सूचना मिलती है कि यह नंबर स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। ऐसे में अभ्यर्थियों से संपर्क करना मुश्किल हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें