फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Crime: चरित्र पर संदेह होने पर पति ने ही की थी महिला की हत्या, फंदे से लटकी मिली थी लाश

Sat, 17 Dec 2022 11:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाल ब्यूरो गोरखपुर।

सार

चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने बताया कि फंदे से लटकी लाश मिलने के बाद मायके वालों ने गला दबाकर हत्या की आशंका जताई थी। लेकिन, गले पर चोट के निशान नहीं थे।  पोस्टमार्टम में सिर में चोट की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर पति पप्पू यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने पूरी घटना कबूल कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के झंगहा इलाके के मोतीराम अड्डा के टोला डिक्की में प्रियंका यादव (28) की हत्या की गई थी। फंदे से लटकता शव मिलने के बाद खुदकुशी की आशंका जताई गई थी, लेकिन पोस्टमार्टम में सिर में चोट से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार किया तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

विज्ञापन


बताया कि चरित्र पर संदेह होने की वजह से उसका पत्नी से झगड़ा हुआ। वह फंदा लगाकर लटकने की बात कर रही थी तो पीछे से सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया कि पत्नी पहले भी इस तरह दो बार फंदा लगाने की धमकी दे चुकी थी, लेकिन फिर खुद ही उतर जाती थी, इस वजह से पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया। पकड़े गए आरोपी पति पप्पू यादव को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने बताया कि फंदे से लटकी लाश मिलने के बाद मायके वालों ने गला दबाकर हत्या की आशंका जताई थी। लेकिन, गले पर चोट के निशान नहीं थे।  पोस्टमार्टम में सिर में चोट की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर पति पप्पू यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने पूरी घटना कबूल कर ली। प्रियंका की शादी 12 साल पहले हुई थी। एक दस साल की बेटी है और एक आठ साल का बेटा है। मां की मौत और पिता के जेल जाने की वजह से दोनों बच्चे अनाथ हो गए। दोनों बच्चों को दादा-दादी ने अपने पास रखा है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

पहले भी हुए हैं रिश्तों के कत्ल

  • 11 नवंबर 2022: गगहा इलाके में संपत्ति के लालच में पोतों ने दादी चंद्रावती यादव को कुदाल से काटकर हत्या कर दी थी।
  • 27 नवंबर 2020 : गोरखनाथ निवासी क्लीनिक कर्मचारी ओंकार उपाध्याय की हत्या भी उनकी पत्नी नीलम ने कराई थी क्योंकि उसे अपने फूफा से ही इश्क हो गया था।
  • 4 मार्च 2018 : सिद्धार्थनगर जिले के गुजरवलिया गांव की रहने वाली महिला रुंधा ने प्रेमी के साथ रहने के लिए पति विजय सिंह और देवर दिनेश की हत्या करा दी थी।
  • 3 अप्रैल 2018: चिलुआताल के जंगल नकहा नंबर दो कोइलहिया निवासी हार्डवेयर व्यापारी विनोद की हत्या उसकी पत्नी आशा ने प्रेमी अनूप मोदनवाल के साथ मिलकर कर दी थी।
  • 27 नवंबर 2017 : चिलुआताल निवासी मोहम्मद हनीफ की हत्या पत्नी शायरा खातून ने प्रेमी रज्जा के साथ मिलकर की थी।
  • 22 अप्रैल 2017 :  कैंट इलाके के कूड़ाघाट विशुनपुरवा निवासी सुषमा सिंह ने प्रेमी डब्लू सिंह के साथ मिलकर पति 35 वर्षीय विवेक प्रताप सिंह की हत्या कर दी थी।  
  • 5 जनवरी 2016: शाहपुर इलाके के अशोक नगर में अर्चना यादव ने फिरोजाबाद निवासी प्रेमी शिक्षक अजय यादव के साथ मिलकर पति नेत्र चिकित्सक डॉ. ओमप्रकाश यादव की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान अर्चना ने पांच साल के बेटे की भी गला दबाकर हत्या कर दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें