फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: अस्पताल को बंद करने का नोटिस, ओपीडी में नहीं मिले एक भी पंजीकृत चिकित्सक

Sat, 19 Nov 2022 10:58 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

स्वास्थ्य टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित हेल्थ केयर पैथ लैब सेंटर पर पहुंची। जिसका संचालन दो महिलाएं कर रहीं थीं। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि महिलाओं ने जांच में सहयोग नहीं किया और रजिस्ट्रेशन पेपर भी नहीं दिखाए।
विज्ञापन
सत्यम अस्पताल के बाहर स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिप्टी सीएमओ अनिल कुमार सिंह की टीम ने शुक्रवार को भटहट में एक हॉस्पिटल और पैथालॉजी लैब की जांच की। इस दौरान हॉस्पिटल पंजीकृत पाया गया। लेकिन शेष सभी व्यवस्थाएं मानकविहीन के मिलीं। तीन मरीज भर्ती होने के कारण हास्पिटल सील नहीं किया गया। डिप्टी सीएमओ ने एक दिन की मोहलत देकर हास्पिटल का संचालन बंद करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


शुक्रवार को अपराह्न स्वास्थ्य विभाग की टीम भटहट- बांसस्थान रोड पर स्थित सत्यम हास्पिटल पहुंची। उस समय अस्पताल में गीता, सत्यभामा, प्रियंका समेत तीन मरीज भर्ती पाए गए। जिनकी देखरेख के लिए वहां कोई पंजीकृत चिकित्सक और न ही संचालक मिला। ओपीडी रजिस्टर और पंजीकत पैरामेडिकल स्टाप भी नहीं रहे।

नामित चिकित्सकों द्वारा ओपीडी का कार्य नहीं किया जा रहा था। मानक के अनुरूप मरीजों को सुविधा नहीं दी जा रही थी। ओपीडी में गंदगी का अंबार मिला। बिना पंजीकरण के दवाखाना संचालित पाया गया। डिप्टी सीएमओ ने मौके पर उपस्थित स्टाप को मरीजों की छुट्टी करने के बाद हास्पिटल को पूर्णत: बंद करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


पैथालॉजी लैब से लौटी टीम
स्वास्थ्य टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित हेल्थ केयर पैथ लैब सेंटर पर पहुंची। जिसका संचालन दो महिलाएं कर रहीं थीं। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि महिलाओं ने जांच में सहयोग नहीं किया और रजिस्ट्रेशन पेपर भी नहीं दिखाए। टीम ने सेंटर को सील करना चाहा तो महिलाएं बाहर नहीं निकलीं। संचालक ने ऑनलाइन आवेदन करने की बात बताई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें