फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: धर्म विशेष का प्रचार कर रहे दंपती को हियुवा कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Mon, 22 Nov 2021 01:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

हियुवा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि दोनों कई दिनों से नगर पंचायत बांसगांव के वार्ड संख्या एक में लोगों को लालच देकर धर्म विशेष का साहित्य बांट रहे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को गोरखपुर जिले के बांसगांव नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक में एक दंपती को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि दंपती अनुसूचित जाति की बस्ती में कई दिनों से लोगों को लालच देकर धर्म विशेष का प्रचार कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने दंपती के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, हियुवा कार्यकर्ता राजन सिंह, छोटू सिंह, सिंटू सिंह, सर्वेश सिंह, बिट्टू सिंह, शनि गुप्ता तथा बिक्की सिंह ने गगहा थाना क्षेत्र के ग्राम ऊंचेर निवासी लालचंद व उनकी पत्नी रंभा देवी को रविवार को पकड़ लिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों कई दिनों से नगर पंचायत बांसगांव के वार्ड संख्या एक में लोगों को लालच देकर धर्म विशेष का साहित्य बांट रहे थे। कार्यकर्ताओं ने दोनों को पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।  
विज्ञापन


उधर, पुलिस की पूछताछ में लालचंद तथा रंभा देवी ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने खुद को एक संस्था से जुड़ा बताते हुए कहा कि वे किसी को जबरन या प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन नहीं करा रहे थे।
विज्ञापन


इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विवेक मलिक ने कहा कि मामले में विधिक राय ली जा रही है। जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें