फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति का गोरखपुर दौरा: काला नमक के स्वाद-सुगंध के मुरीद हुए महामहिम कोविंद, बेहद पसंद आया खाना

Sun, 29 Aug 2021 08:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

खाने में सिद्धार्थनगर का प्रसिद्ध काला नमक चावल परोसा गया। इसके स्वाद और सुगंध का महामहिम व उनका परिवार मुरीद हो गया। बाटी-चोखा भी परोसा गया।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। - फोटो : @rashtrapatibhvn/Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय के शिलान्यास करने के बाद महामहिम रामनाथ कोविंद उनकी पत्नी व बेटी ने भोजन किया। होटल रेडिशन ब्लू की तरफ से खाने में सिद्धार्थनगर का प्रसिद्ध काला नमक चावल परोसा गया। इसके स्वाद और सुगंध का महामहिम व उनका परिवार मुरीद हो गया। बाटी-चोखा भी परोसा गया।
विज्ञापन


राष्ट्रपति व उनके परिवार के साथ ही राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खाने का इंतजाम होटल रेडिशन ब्लू की तरफ से महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में किया गया। सेलिब्रेटी शेफ राकेश सेठी की देखरेख में खाना बना फिर परोसा गया।

होटल के महाप्रबंधक अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि खाने में करीब 20 तरह के पकवान परोसे गए थे। स्थानीय स्तर पर पसंद किया जाने वाला बाटी-चोखा भी मुख्य मेन्यू का हिस्सा था। काला नमक चावल के सुगंध व स्वाद के सब मुरीद हो गए। महामहिम, उनकी पत्नी व बेटी ने खाने की खूब तारीफ की है। राज्यपाल व मुख्यमंत्री को भी खाना पसंद आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति के लिए खास तरह की चपाती बनाई गई। गोरखपुर से वापसी के दौरान राष्ट्रपति ने एयरफोर्स के अंदर चाय की चुस्की भी ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें