फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर स्वास्थ्य विभाग के लिपिक की मौत, सिद्धार्थनगर में थी तैनाती

Mon, 06 Dec 2021 01:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।

सार

करीब छह माह पहले उनका स्थानांतरण सिद्धार्थनगर हुआ था। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के पडरौना-पनियहवा एनएच 28बी पर रविवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक पूर्व में सीएमओ कार्यालय में लिपिक के पद पर तैनात थे। करीब छह माह पहले उनका स्थानांतरण सिद्धार्थनगर हुआ था। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पडरौना शहर निवासी अनूप सिंह (46) नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में सरपतही की तरफ जा रहे थे। पडरौना-पनियहवा मार्ग स्थित शुक्ल भुजौली व गोमतीनगर चौराहे के बीच बाइक से पहुंचे ही थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। अनूप ने हेलमेट नहीं पहना था। अनूप सिंह सीएमओ कार्यालय में पहले लिपिक के पद पर तैनात थे। छह माह पूर्व ही उनका सिद्धार्थनगर स्थानांतरण हुआ था।  
विज्ञापन


नेबुआ नौरंगिया थाने के एसएसआई रामनारायण दुबे ने बताया कि मृतक का नाम अनूप सिंह है। वह स्वास्थ्य विभाग में लिपिक थे। बाइक चलाते समय उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें