प्रशस्ति पत्र देते एडीजी अखिल कुमार।
- फोटो : अमर उजाला।
बेहतर काम करके लोगों की मदद करने वाले पुलिस वालों का सम्मान एडीजी जोन अखिल कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर किया है। खास तौर से बच्चों को खोज कर उनके घर वालों से मिलाने वालों को प्रशस्ति पत्र उनके जिले में भेजा गया है जिसे एसएसपी द्वारा सौंपा जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, प्रशस्ति पत्र पाने वाले पुलिसकर्मियों में गोरखपुर जिले के कैंट थानाक्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी की पुलिस भी शामिल है। जिन्होंने छह वर्ष के बच्चे को उनके घरवालों से मिलाया था। बच्चा घर से लापता हो गया था और पुलिस को चौराहे पर भटकते हुए मिला था।
इन्हें दिया गया प्रशस्ति पत्र
प्रशस्ति पत्र पाने वाले पुलिसकर्मियों में गोरखपुर के चौकी प्रभारी इंजीनियरिंग कॉलेज अमित कुमार चौधरी, दीवान वीरेंद्र कुमार, सिपाही आन्नद सिंह, सिपाही संजय यादव, सिपाही रोहित सिंह, राकेश सिंह लावारिस मिले लैपटाप को उसके स्वामी को लौटाने वाले राजघाट थाने के सिपाही मंगलदीप यादव, एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति के आपरेशन के लिए 2 यूनिट खून देने वाले कंट्रोल रूम गोरखपुर के सिपाही कृष्ण कुमार गौतम और देवरिया जनपद की महिला आरक्षी अनुष्का राय, सिपाही राजीव कुमार,अजय कुमार सिंह, बृजेश कन्नौजिया, थानाघ्यक्ष बनकटा विपिन कुमार, सिपाही प्रज्ञा दूबे शामिल हैं। देवरिया की इस पुलिस टीम ने पारिवारिक विवाद में बच्चों के साथ आग लगाने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर महिला व उसके बच्चों को बचाया गया था।