नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों का भविष्य तय करने में महिला वोटरों की भी लगभग बराबर भूमिका रहेगी। नगर निकाय के 13.45 लाख वोटरों में 7.32 लाख पुरुष तो 6.12 लाख महिला वोटर हैं। सिर्फ नगर निगम की बात करें, तो कुल 10.28 लाख वोटरों में करीब 40 फीसदी महिला वोटर हैं। इनमें 5.65 लाख पुरुष और 4.62 लाख महिला वोटर है।
18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है। हालांकि अभी आरक्षण का निर्धारण नहीं हुआ है, लेकिन दावेदार अपने तयी गणित बैठा रहे हैं। कुछ तो आश्वस्त हैं कि उनकी गणित के मुताबिक ही उनके वार्ड के आरक्षण की घोषणा होगी।
इस महीने के आखिरी सप्ताह तक वार्डों के आरक्षण के निर्धारण का काम पूरा हो जाने की उम्मीद है। नगर निगम के 80 समेत पूरे नगर निकाय में कुल 256 वार्ड हैं। कुल 1175 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें नगर निगम में सर्वाधिक 815 बूथ हैं।
| नगर निकाय |
पुरुष |
महिला |
कुल वोटर |
| नगर निगम |
5,65,538 |
4,62,953 |
10,28,491 |
| सहजनवां |
18,480 |
15,090 |
33,570 |
| बांसगांव |
8,783 |
8,055 |
16,838 |
| मुंडेरा बाजार |
13,937 |
12,579 |
26,516 |
| पीपीगंज |
23,354 |
21,335 |
44,689 |
| पिपराइच |
17,749 |
16,818 |
34,567 |
| गोला बाजार |
22,459 |
19,412 |
41,871 |
| बड़हलगंज |
18,554 |
16,743 |
35,297 |
| कस्बा संग्रामपुर |
10,226 |
9342 |
19,568 |
| चौमुखा |
10,448 |
9,582 |
20,030 |
| उरुवा बाजार |
11,544 |
0,838 |
22,382 |
| घघसरा बाजार |
11,380 |
10,062 |
21,442 |
| योग |
7,32,452 |
6,12,809 |
13,45,261 |