फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने चौरी चौरा स्मारक पर सिर झुकाकर शहीदों को किया नमन, पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Wed, 10 Feb 2021 08:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
चौरीचौरा शहीद स्मारक पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। - फोटो : अमर उजाला।
प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बुधवार को चौरीचौरा शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करने के साथ ही हाथ जोड़ा और फिर सिर झुकाकर शहीदों को नमन किया। दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आई राज्यपाल बुधवार को देवरिया जाते समय सुबह 10:15 बजे चौरीचौरा शहीद स्मारक पहुंची।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला।
पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने शहीद स्मारक की परिक्रमा की और संग्रहालय में स्थापित शहीदों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं को देखा।  सभी शहीद प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। स्मारक पर वे तकरीबन 20 मिनट तक रहीं।  उनके साथ चिकित्सा शिक्षा प्रविधिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह भी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

3 of 5
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला।
चौरीचौरा की विधायक संगीता यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, सेनानी परिजन समिति के संयोजक राम नारायण त्रिपाठी, नोडल अधिकारी एडीएम वित्त राजेश कुमार सिंह, एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी, एसडीएम पवन कुमार, तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार अल्का सिंह ने उनका स्वागत किया।  बाद में कमिश्नर जयंत नार्लीकर, डीएम के विजयेंद्र पांडियन, आईजी राजेश डी मोडक, डीआईजी-एसएसपी जोगेंद्र कुमार भी पहुंच गए। इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष  ज्योति प्रकाश गुप्ता, ईश्वरचन्द जायसवाल, विशाल जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, प्रकाश चन्द जायसवाल, मनोनीत सभासद अवधनारायण जायसवाल, पंडितराजकुमार व्यास, हियुवा नेता संजय वर्मा, राजकुमार जायसवाल, नागेंद्र जायसवाल, जेपी गोल्डी, सेनानी परिजन सावित्री देवी, रामप्यारे, रणजीत जायसवाल, दीपू जायसवाल, अजय कुमार मिश्रा, डिस्को जायसवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

4 of 5
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला।
विधायक ने शॉल, कमिश्नर-डीएम ने स्मृति चिन्ह देकर किया अभिनंदन
स्मारक से देवरिया प्रस्थान करते समय भाजपा विधायक संगीता यादव और नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता गुप्ता ने राज्यपाल को शॉल देकर उनका अभिनंदन किया। वहीं इस मौके पर कमिश्नर जयंत नार्लिकर एवं डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने चौरीचौरा शताब्दी समारोह के बारे में जानकारी देते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस दौरान राज्यपाल ने वर्ष भर के आयोजनों के बारे में भी चर्चा की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला।
प्रस्थान करते समय सेनानी परिजन समिति के संयोजक राम नारायन त्रिपाठी ने अपना परिचय देते राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से  स्मारक की देखभाल करने वाले कर्मचारियों के वेतन की समस्या बताई। कहा कि कर्मचारियों को सरकारी वेतन नहीं मिलता है। इस राज्यपाल ने आश्वस्त किया कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री से बात करेंगी। हालांकि नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता गुप्ता ने बताया कि डीएम के निर्देश पर नगर पंचायत से दोनों कर्मचारियों को एक साल से हर माह वेतन दिया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें