फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बवाल: पहरे में हुईं शादी की रस्में, पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन को अपनी गाड़ी में घर तक छोड़ा

Mon, 08 May 2023 10:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास शराब पीने से मना करने के बाद बवाल करने से शादी के रंग में भंग पड़ गया। मनबढ़ों ने न केवल शादी के मंडप में उत्पात किया, बल्कि दूल्हे की गाड़ी भी तोड़ दी। पत्थरबाजी करके लोगों को घायल कर दिया। पुलिस वालों को भी चोट पहुंचाई। बावल होने से पुलिस को अपने पहरे में शादी की रस्में पूरी करवानी पड़ीं। अपनी गाड़ी से दूल्हा-दुल्हन को घर तक छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुशीला देवी अपने बेटे करन के साथ नगर निगम में आउटसोर्सिंग पर सफाई कर्मचारी हैं। मोहनापुर में नानी के साथ किराये के घर में रहती हैं। करन के पिता 10 साल से लापता हैं। मां-बेटे ने कर्ज लेकर बेटी विनीता के हाथ पीले कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: कुशीनगर में किशोरी की गला दबाकर हत्या, पिता हिरासत में
विज्ञापन


विवाह वाले दिन गांव के मनबढ़ युवक शादी में खलल डाल दिए। कई लोगों को ईंट-पत्थर से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिए। मनबढ़ों की हरकत से शादी में व्यवधान हो गया था। यदि पुलिस ने अपनी सुरक्षा में शादी नहीं करवाई होती तो सबकुछ खराब हो जाता।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के पास शराब पीने से मना करने पर आरोपियों ने शराब के नशे में विवाद किया। मारपीट में कुछ लोग घायल हुए हैं। दो सिपाही भी चोटिल हुए हैं। शादी की रस्में पुलिस की मौजूदगी में पूरी कराई गईं। केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। फिलहाल, वह घर छोड़कर फरार हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस पर भी पिटाई का आरोप
शाहपुर इलाके के मोहनापुर में बवाल के बाद पहुंची पुलिस पर भी मारपीट करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि पुलिस की पिटाई से विमला नाम की महिला घायल हो गई। घायल का प्रभारी निरीक्षक मनोज पांडेय ने मेडिकल कॉलेज जाकर बयान दर्ज किया है। हालांकि, पुलिस ने इससे इन्कार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें