फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर का मौसम: चिलचिलाती धूप और उमस ने किया बेचैन, आज राहत के आसार

Fri, 22 Sep 2023 10:27 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

आर्द्रता 70 से 75 प्रतिशत के आसपास बनी रहने से हवा में नमी का एहसास होता रहा। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। एक या दो जगह गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर में छाए बादल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में बृहस्पतिवार को सुबह से ही सूरज की चटक धूप से लोग परेशान रहे। दोपहर में चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने बेचैन किया। हालांकि, दोपहर बाद आसमान में बादल छाने से लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन


शाम होते ही ठंडी हवा चलने से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: पशुओं के लिए यूपी की सीमा सील, पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री बोले; पूर्वांचल सर्वाधिक प्रभावित
विज्ञापन


बारिश नहीं होने से पिछले कई दिनों से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। चिपचिपाहट वाली गर्मी से लोग पसीने से तरबतर होते रहे। बृहस्पतिवार की सुबह से ही तीखी धूप के साथ सूरज की तपिश बढ़ने से लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन


दिन का अधिकतम तापमान 33.6 व न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 70 से 75 प्रतिशत के आसपास बनी रहने से हवा में नमी का एहसास होता रहा। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। एक या दो जगह गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें