फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पोर्टल में खराबी से नहीं बन रहा आयुष्मान कार्ड, जगह-जगह लग रहा कैंप

Thu, 21 Sep 2023 05:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

सीएमओ आशुतोष दुबे ने बताया कि आयुष्मान कार्ड के पोर्टल के सर्वर में गड़बड़ी है। सर्वर ठीक से काम नहीं कर रहा है। जगह-जगह कैंप लगाकर कार्ड बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में आयुष्मान कार्ड बनाने वाला पोर्टल दो दिनों से खराब है। इस वजह से कार्ड नहीं बन पा रहा है। इसकी रिपोर्ट रोजाना शासन को भेजने के निर्देश हैं।
विज्ञापन


गोरखपुर जिले में 17 सितंबर से आयुष्मान भव अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान आयुष्मान के लाभार्थियों को स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए है। उनका आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।

हाल के दिनों में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए बना पोर्टल अपग्रेड हुआ है। उसमें पात्र गृहस्थी के कार्ड धारक भी शामिल किए गए हैं। इसमें ऐसे परिवार भी शामिल किए गए हैं, जिनकी सदस्य संख्या कम से कम छह हो। इस वजह से जिले में करीब पांच लाख नए आयुष्मान कार्ड धारक बढ़े हैं। बीते दो दिनों से पोर्टल में तकनीकी खराबी की वजह से आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में सीएमओ आशुतोष दुबे ने बताया कि आयुष्मान कार्ड के पोर्टल के सर्वर में गड़बड़ी है। सर्वर ठीक से काम नहीं कर रहा है। जगह-जगह कैंप लगाकर कार्ड बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें