फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय: मिड टर्म की परीक्षा से अब छात्रों को मिलेगी निजात, तैयारी शुरू

Sat, 09 Sep 2023 01:17 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

गोविवि कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि मिड टर्म परीक्षा को लेकर छात्र एवं कॉलेज के प्राचार्यों ने मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया था। मिड टर्म परीक्षाओं के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। छात्र हित में मिड टर्म परीक्षाएं खत्म करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध कॉलेजों के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने छात्रों को मिड टर्म परीक्षा से राहत देने का निर्णय लिया है। अब मिड टर्म परीक्षा को इंड टर्म की परीक्षा के साथ कराने की योजना बनाई जा रही है। इससे विद्यार्थियों का बार-बार परीक्षा देने का तनाव तो कम होगा ही, उन्हें पढ़ाई के लिए भी डेढ़ से दो महीने का अतिरिक्त समय मिलेगा।

विज्ञापन


गोविवि में सत्र 2021-22 में सीबीसीएस पैटर्न लागू किया गया था। तब से छात्रों को मिड टर्म परीक्षाएं भी देनी होती थीं। मिड टर्म परीक्षाएं प्राय: अक्तूबर में होती थीं। इधर स्नातक और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश भी परीक्षा के एक हफ्ते पहले तक लिया जाता था।

यानी प्रवेश लेने के एक हफ्ते में सैकड़ों विद्यार्थी अपने पाठ्यक्रम के बारे में समझ भी नहीं पाते थे, तभी उन्हें परीक्षा में बैठना पड़ता था। इसे लेकर विद्यार्थियों से लेकर कॉलेजों तक में रोष था। पहले ही सत्र से मिड टर्म परीक्षाओं का घोर विरोध किया जा रहा था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। छात्र और कॉलेज के प्राचार्यों ने कुलपति से मुलाकात कर मिड टर्म से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मेहमान बनकर आया और शेयर का झांसा देकर 47 लाख ठग लिए, केस दर्ज

विज्ञापन

30 सितंबर से प्रस्तावित थी परीक्षा

वर्तमान सत्र में 30 सितंबर से मिड टर्म परीक्षाएं प्रस्तावित थीं। जबकि अभी विवि से लेकर कॉलेजों तक में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन से शिकायत की गई तो उन्होंने पुराने फैसले को पलटते हुए मिड टर्म परीक्षा खत्म करने का निर्णय लिया है।

चार महीने चलती थीं परीक्षाएं
मिड टर्म और इंड टर्म परीक्षाओं के कारण एक सत्र में चार महीने सिर्फ परीक्षाएं ही चलती थीं। छात्रों की शिकायत थी कि उनका कोर्स पूरा ही नहीं हो पाता था। वे तनाव में थे। प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले छात्रों को तो 100 दिन भी क्लास नसीब नहीं हो पा रही थी(

गोविवि कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि मिड टर्म परीक्षा को लेकर छात्र एवं कॉलेज के प्राचार्यों ने मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया था। मिड टर्म परीक्षाओं के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। छात्र हित में मिड टर्म परीक्षाएं खत्म करने का निर्णय लिया गया है। इससे परीक्षा को लेकर छात्रों का तनाव भी कम होगा। इसका आदेश जल्द जारी हो जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें